चंडीगढ़। पीजीआई की ओपीडी दो नवंबर से शुरू होने जा रही है। इस मुद्दे पर पीजीआई की ओर से लगातार बैठकें हो रही हैं। पीजीआई ने तय किया है कि ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन टेलीफोन के माध्यम से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए पीजीआई ने टेलीफोन नंबर जारी कर दिए हैं। ओपीडी में दिखाने से पहले मरीजों को फोन पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पंजीकरण का समय सुबह आठ बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक रहेगा। पीजीआई ने कोरोना की वजह से तय किया है कि मरीज अपने साथ एक ही तीमारदार लेकर आएंगे।
इन नंबरों पर करना होगा कॉल
ओपीडी टेलीफोन नंबर
न्यू ओपीडी 0172-2755991
नेत्र विभाग 0172- 2755992
हृदय विभाग 0172-2755993
बच्चों की ओपीडी 0172-2755994
दंत चिकित्सा 0172-2755995
गाइनी 708700343