चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में शनिवार देर शाम एनएसयूआई के दो गुट आमने-सामने आ गए। पुरानी चुनावी रंजिश में बहस के बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें सचिन गालव ग्रुप के सदस्यों ने पीयू के गेट नंबर एक के पास खड़े एनएसयूआई के ही दूसरे ग्रुप के छात्र नेता परगट की डंडों की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान पास में खड़े परगट के दोस्तों ने भी सचिन गालव के ग्रुप के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े परगट के हाथ चोट लगी है। इसी बीच भारी संख्या में छात्र इकट्ठे हो गए और बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन पता चला है कि दोनों गुटों में समझौता हो गया।