फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा संकट : एनआरएलडीसी ने पंजाब को अतिरिक्त बिजली देने से किया इनकार, गर्मी में लग सकते हैं ज्यादा पावर कट

Wed, 14 Apr 2021 10:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्ष 2020 में बिजली के अधिक पावर कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ी थी लेकिन इस बार हालात अलग हैं। इस बार राज्य में 14000 मेगावाट की बिजली की मांग है, जबकि पीएसपीसीएल के पास सभी स्रोत मिलाकर 13596.35 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। अगले महीन तक इस मांग में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार गर्मियों में पंजाब के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। दिल्ली के नॉर्दर्न रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर (एनआरएलडीसी) ने पंजाब को अतिरिक्त बिजली देने से इनकार कर दिया है। एनआरएलडीसी ने इसके पीछे तकनीकी वजह बताई है। इस कारण इस बार सूबे में 25 प्रतिशत अधिक पावर कट लग सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब पिछड़ा : गेहूं की खेती में मध्य प्रदेश निकला आगे, इस साल 135 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

वर्ष 2020 में बिजली के अधिक पावर कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ी थी लेकिन इस बार हालात अलग हैं। इस बार राज्य में 14000 मेगावाट की बिजली की मांग है, जबकि पीएसपीसीएल के पास सभी स्रोत मिलाकर 13596.35 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। अगले महीन तक इस मांग में वृद्धि हो सकती है। इस कारण से पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ए वेणु प्रसाद ने एनआरएलडीसी को पत्र लिखकर बिजली की मांग की थी। मांग खारिज होने के बाद अब पावर कट के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। 
विज्ञापन


यह हो सकता है समाधान 
पीएसपीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक, रोपड़ में बंद पड़े थर्मल प्लांटों की दो यूनिट को यदि शुरू कर दिया जाए तो पावर कट की इस समस्या से निजात मिल सकती है। लेकिन ऐसा करना अभी सूबे के लिए मुश्किल है। इसके लिए पहले से तैयारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


तीन महीने होती है ज्यादा दिक्कत
गर्मियों के तीन महीने अप्रैल, मई और जून में बिजली की मांग बढ़ जाती है। 2020 में कोरोना काल में 7200 मेगावाट की रोज खपत हो रही थी लेकिन इस बार कुछ कम है।

यह भी पढ़ें- सिद्धू की सक्रियता बढ़ी : क्या नई पार्टी बनाएंगे 'गुरु', पंजाब में चुनाव से पहले नए समीकरण के संकेत
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें