फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गार्डन ऑफ स्प्रिंग्स में सैर कर रही एनआरआई महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-53 स्थित गार्डन ऑफ स्प्रिंग्स में सैर कर रही एनआरआई महिला से एक युवक छेड़छाड़ कर फरार हो गया। घटना बुधवार सुबह की है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ पार्क में आने वाले लोगों से भी पूछताछ करने में जुटी है। व्यापार के सिलसिले में बीते चार माह पहले भारत आई एनआरआई महिला सेक्टर-52 के एक होटल में ठहरी थी।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना सुबह सैर करने के लिए निकलती है। आज सुबह के समय भी पार्क में सैर करने गई थी। सूत्रों के मुताबिक एनआरआई महिला ने बताया कि जब वह पार्क में पहुंची तो वहां पहले से एंट्री गेट के पास मौजूद एक युवक ने उसके शरीर को छुआ। उसे लगा कि एंट्री करने के दौरान शायद किसी का धोखे से हाथ लग गया होगा लेकिन पार्क में सैर करने के दौरान आरोपी दोबारा से उसके पास पहुंचा और उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए जब शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें