फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जंगली सूअर शिकार मामले में एनआरआई घुम्मन को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार एनआरआई जसप्रीत सिंह घुम्मन को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। घुम्मन को वन विभाग ने शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उन्होंने पंजाब के एक इलाके में जंगली सूअर का शिकार किया और उसका मांस अपने सेक्टर-35 स्थित घर पर रखा।
विज्ञापन


अदालत में बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि घुम्मन गिरफ्तारी से करीब दो हफ्ते पहले ही भारत लौटे थे। उनके घर में पहले पीजी में छात्र रहते थे, इसलिए बरामद मांस के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। वकील ने कहा कि वन विभाग ने बिना पर्याप्त साक्ष्यों के उन पर शिकार का मामला दर्ज किया जबकि यह केस कानूनन बनता नहीं था। सरकारी पक्ष ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने एनआरआई घुम्मन को राहत देते हुए जमानत दे दी।
सूत्रों के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर-35 में रहने वाला एक एनआरआई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजातियों का शिकार करता है। सूचना पर वन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। जांच के दौरान विभाग को घर से एयर गन और शिकार में इस्तेमाल होने वाले जाल मिले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें