फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुद ही डालना होगा गाड़ी में गीला-सूखा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की गाड़ियों में शहर के लोगों को अब खुद ही गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डालना होगा। इससे एक नई समस्या खड़ी हो गई है। सेक्टर-एक से लेकर 30 तक के लोगों के लिए नगर निगम ने कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था कर दी है। यह कूड़ा गाड़ी घरों के पास पहुंचेगी और लोग इसमें खुद ही गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बे में डालेंगे। पहले दिन ही लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर-21 में पूर्व मेयर और एरिया पार्षद आशा जसवाल ने कूड़े की गाड़ियों को सेक्टर-21 के संपर्क सेंटर के पास की पार्किंग से रवाना किया। आशा जसवाल ने कहा कि 31 दिसंबर को नगर निगम सदन की बैठक हो रही है। बैठक में भी बातें तय होंगी। शहर के नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। डोर-टु-डोर में कचरा उठा रहे कर्मचारी को ही इस काम में लगाया जाएगा। जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें कूड़ा गाड़ी चलाने की अनुमति भी दी जाएगी।
यह कहना है लोगों का
बुजुर्ग कैसे गाड़ी तक कूड़ा उठाकर लाएंगे
कचरा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी पहले दिन दोपहर 2.40 बजे आई। गाड़ी पर तैनात कर्मचारी ने किसी के घर की घंटी भी नहीं बजाई। कर्मचारी ने कहा कि आपको ही गाड़ी में कचरा डालना होगा। सेक्टर में अधिकतर सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी हैं। वह काफी उम्रदराज हैं। कचरे से भरा हुआ डिब्बा चार फुट ऊंची गाड़ी में कैसे डालने आएंगे। गाड़ी में डालने के लिए कैसे उठाएंगे। युवा दिन में काम पर चले जाते हैं, उनका कचरा कौन उठाएगा। नगर निगम को चाहिए कि जो लोग डोर-टु-डोर कचरा उठाने का काम पहले कर रहे हैं, उन्हें साथ लेकर काम करे।
विज्ञापन

-रविंदर सिंह गिल, सेक्टर-8
मुझे तो हैरानी हो रही
मैं हैरान हूं कि शहर की आरडब्ल्यूए के महत्व को नगर निगम ने समझने की कोशिश ही नहीं की। आरडब्ल्यूए को बिना साथ लिए और बिना बताए इस योजना को लागू करना चाहता है। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक दूसरे या तीसरे मंजिल पर रहते हैं तो वह तुरंत कूड़ा लेकर गाड़ी में कैसे आएंगे। नौकरी पेशा लोग जल्द अपने काम पर निकल जाते हैं। वह अपना कूड़ा कहां रखेंगे। यह मामला समझ से परे है।
-डॉ अनीश गर्ग, मुख्य प्रवक्ता क्राफ्ड, सेक्टर-20
आरडब्ल्यूए को विश्वास में लेकर योजना लागू करना चाहिए
नगर निगम को चाहिए कि स्टॉक होल्डर्स के साथ बैठक करे। उसके बाद अपनी योजना को कार्यान्वित करे। सोचिए कि कितना भय के साथ आपको कूड़ा फेंकने के लिए गाड़ी तक जाना होगा। कहीं कोई कीटाणु या विषाणु न आ जाए। कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालने के बाद आपको फिर से नहाना पड़ेगा या संक्रमण मुक्त होने के उपाय अपनाने पड़ेंगे। आरडब्ल्यूए को विश्वास में लेकर इस योजना को लागू करना चाहिए।
-हितेश पुरी, चेयरमैन, क्राफ्ड
जागरूकता फैलाने की उठाई थी बात
सैनिटेशन कमेटी की बैठक में वेलफेयर एसोसिएशन को साथ में मिलाकर जागरूकता फैलाए जाने की बात उठाई थी। एफएम और साइन बोर्ड के जरिए अवेयर किए जाने का सुझाव भी दिया था, जो कि नहीं किया गया। राजभवन में हुए समारोह का भी कोई निमंत्रण नहीं भेजा गया। पिछले दिनों हुई बैठक के समय की भी जानकारी नहीं दी गई, जिसका विरोध जताया था।
विज्ञापन

-रविंदर कौर गुजराल, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें