फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में अब सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में अब सुबह 9 से शाम पांच बजे तक काम होगा। यह निर्णय कोरोना के केस घटने के बाद लिया गया। पीयू ने अपने आदेश में कहा है कि 50 फीसदी कर्मचारी सुबह 9 बजे आएंगे और बाकी 9.30 बजे। भीड़ अचानक न बढ़े, इसलिए ऐसा किया गया है। पहले आने वाले कर्मचारी शाम पांच बजे कार्यालय छोड़ देंगे, जबकि बाकी शाम साढ़े पांच बजे निकलेंगे। मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाकर रखने की अनिवार्यता है। समूहों में बैठकर काम नहीं होगा। सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। सभी कर्मचारियों से आग्रह भी किया गया है कि वह टीकाकरण करवाएं। इसकी रिपोर्ट पीयू के सीएमओ हर सप्ताह उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें