फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अब महिलाएं निभाएंगी स्वच्छता अभियान में भूमिका, देश का पहला पिंक एमआरएफ सेंटर शुरू

Mon, 03 Oct 2022 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस पिंक टीम में 20 हेल्पर, डीईओ और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। यह सभी महिलाएं वह हैं जो पहले कूड़ा बीनने का काम करती थीं। अब यह महिलाएं अब बेल्ट पर सूखे और गीले कचरे को अलग करेंगी। 
 
विज्ञापन
पिंक एमआरएफ के उद्घाटन के दौरान महिलाकर्मी मेयर और आयुक्त के साथ। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी जयंती पर चंडीगढ़ नगर निगम ने स्वच्छता अभियान में एक और नया अध्याय जोड़ा है। सेक्टर-25 स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) को पिंक एमआरएफ सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं संचालित करेंगी। देश के पहले एमआरएफ सेंटर का मेयर सरबजीत कौर और आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने रविवार को उद्घाटन किया।

विज्ञापन


स्वच्छता अभियान में 12वें स्थान पर आने के बाद निगम अगले चरण के अभियान की तैयारी में जुट गया है। मेयर ने कहा कि निगम की ओर संचालित यह देश की पहली इकाई है जिसमें केवल महिला कर्मचारी तैनात हैं। इस पिंक टीम में 20 हेल्पर, डीईओ और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। यह सभी महिलाएं वह हैं जो पहले कूड़ा बीनने का काम करती थीं। अब यह महिलाएं अब बेल्ट पर सूखे और गीले कचरे को अलग करेंगी। 

मेयर ने कहा कि इन महिलाओं को कन्वेयर बेल्ट, वाहनों की वॉशर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। दिन में एमआरएफ केंद्र की सुरक्षा के अलावा एंट्री ऑपरेटरों की जिम्मेदारी भी महिला कर्मचारी दिखाएंगी। ठोस कचरा प्रबंधन 2016 के अनुसार इन एमआरएफ सेंटरों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा शहर में दो और एमआरएफ सेंटर हैं जिसमें 3 बीआरडी और इंडस्ट्रियल एरिया शामिल है। इस मौके पर डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, पार्षद पूनम और कुलदीप कुमार मौजूद रहे।

प्रशासक से मिलने पहुंचीं मेयर और आयुक्त

स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान आने के बाद रविवार को मेयर सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा, डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता और आयुक्त आनिंदिता मित्रा प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचीं। प्रशासक ने सभी को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें