फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी प्रशासन में भर्ती को अब होगा टाइपिंग टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में क्लर्क भर्ती के लिए कराई परीक्षा के बाद करीब 3000 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के इंतजार में बैठे हैं लेकिन अब इन अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब यूनिवर्सिटी को एक पत्र लिखकर टाइपिंग टेस्ट कराने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इन लोगों का टाइपिंग टेस्ट नहीं हो पाया है। परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से टाइपिंग टेस्ट कराने की मांग कर रहे थे। प्रशासन के कार्मिक विभाग के सचिव एसके झा ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने पीयू को एक पत्र लिखकर जल्द परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। टाइपिंग टेस्ट कोविड के सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिए जाएंगे। परीक्षा की तिथि भी पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से यह टेस्ट कराने की मांग कर रहे थे लेकिन प्रशासन के अधिकारियों का तर्क था कि इस परीक्षा में विभिन्न राज्यों से कई अभ्यर्थी शहर पहुंचेंगे, ऐसे में यहां कोरोना का संक्रमण फैल सकता है।
जानकारी के अनुसार यूटी प्रशासन ने टाइपिंग टेस्ट के लिए 15, 21, 22 और 23 मार्च का दिन निर्धारित किया था। 15 मार्च को करीब एक हजार अभ्यर्थियों ने टाइपिंग टेस्ट दिया भी लेकिन 21, 22 और 23 मार्च को टेस्ट नहीं हो पाए। तब से लेकर अब तक करीब 3000 अभ्यर्थी टेस्ट के इंतजार में बैठे हैं। बीते दिनों अभ्यर्थियों की तरफ से ट्विटर पर एक अभियान भी चलाया गया था और #ChandigarhAdministrationTypingTest को ट्रेंड कराने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा अधिकारियों को टैग कर टेस्ट के लिए दिन निर्धारित करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें