फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब कॉलोनियां जल्द बसेंगी, कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं लटकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान सरकार नियमों में संशोधन संबंधी अध्यादेश पेश करेगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार आगामी विधानसभा सत्र में हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास व विनियमन (संशोधन) अधिनियम पेश करने जा रही है। इसके तहत बिल्डरों को उनकी कॉलोनियों के लिए ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट के साथ ही कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने का प्रावधान किया जाएगा, ताकि खाली पड़ी कॉलोनियों को जल्द से जल्द बसाया जा सके। दरअसल कॉलोनियों बसाने के दौरान बिल्डरों को कई शर्तें पूरी करना जरूरी होता है। इनमें बच्चों के लिए खेल मैदान, मेडिकल सुविधाएं, पार्क व अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं। जब तक बिल्डर इन शर्तों को पूरा नहीं करता, तब तक कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता था। इससे कई कॉलोनियां व अपार्टमेंट बनने के बाद भी लोगों को बसाया नहीं जा सका। सरकार ने इस जरूरत को महसूस किया और अब इसके लिए नियमों में संशोधन करने जा रही है। नियमों में यह संशोधन 13 नवंबर से शुरू हो रहे सत्र के दौरान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें