चंडीगढ़। अभिनेत्री उपासना सिंह की ओर से दायर कोर्ट केस में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू समेत 14 अन्य लोगों वीरवार को अदालत में पेश होना था लेकिन जज के शहर से बाहर होने के चलते मामले की सुनवाई टल गई। अगली तारीख सात फरवरी की दी गई है। बता दें कि पंजाबी फिल्म बाई जी कुटणगे में लीड रोल निभाने के लिए उपासना सिंह की कंपनी ने हरनाज से कांट्रैक्ट किया था। आरोप के मुताबिक, मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। मामले में हरनाज संधू समेत अन्यों के लिखित बयान दर्ज होने हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत के सिविल जज 5 से 9 दिसंबर तक हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन नामक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए हैं। ऐसे में केस की सात फरवरी के लिए तय कर दी गई है।