चंडीगढ़। अब पुलिस मुख्यालय एसपी मनोज कुमार मीणा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना टीका की दोनों डोज लगवाने के बावजूद वे कोरोना के प्रकोप से बच नहीं सके। मेडिकल टीम ने उन्हें अब घर पर एकांतवास कर दिया है। करीब तीन सप्ताह पहले डीजीपी संजय बेनीवाल भी संक्रमित हुए थे, लेकिन उन्होंने कोरोना का मात दे दी है।
पिछले दो महीने में हर दूसरे दिन चंडीगढ़ पुलिस का एक जवान कोरोना संक्रमित हो रहा है जबकि एक होमगार्ड की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। मार्च 2020 से अब तक करीब 265 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले डीजीपी संजय बेनीवाल, एसपी सिटी विनीत कुमार, डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, डीएसपी राजीव अंबस्ता, इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, मलोया थाना प्रभारी चिरंजी लाल, इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों समेत अन्य पुलिस अधिकारी संक्रमित हुए थे। वहीं, पहले टीकाकरण में लगभग 95 फीसदी और दूसरे चरण में करीब 40 फीसदी पुलिसकर्मियों ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है।