केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित दसवीं कक्षा के अंग्रेजी की परीक्षा में तीन हफ्ते बचे हैं। इस दौरान विद्यार्थी असमंजस में हैं कि क्या पढ़ें, कैसे पढ़ें? अच्छे अंक लाने के लिए इन तीन हफ्तों को परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
इसके लिए अंतिम दिनों में परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तय किए गए विशेषज्ञ अंग्रेजी की शिक्षिका योगिता खन्ना ने विद्यार्थियों को कुछ टिप्स दिए हैं। इन्हें ध्यान में रखने के साथ समय सारिणी बनाकर विद्यार्थी अंतिम दिनों की तैयारी में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं। अंग्रेजी परीक्षा की तैयारी के समय विद्यार्थी को कोई भी परेशानी या दिक्कत आ रही हो तो वे हेल्पलाइन नंबर 9780438475 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
तीन हफ्तों का कैसे करें उपयोग
योगिता खन्ना ने बताया कि इस समय विद्यार्थी प्रश्न-उत्तर को बार-बार याद करने की बजाय ध्यानपूर्वक एनसीईआरटी से अंग्रेजी के सभी चैप्टर पढ़ें। इससे विद्यार्थी प्रश्न के उत्तर भी आसानी से लिख सकेंगे। इसके साथ किसी भी चैप्टर से अगर पात्र या उसका सार पूछा जाए तो ऐसे प्रश्न को लिखने में भी मदद मिलेगीं। वहीं चैप्टर को ध्यानपूर्वक पढ़ने से विद्यार्थी व्याकरण और अक्षरों संबंधी गलतियां करने से बचेंगें।
4 of 5
फाइल फोटो
3-4 मॉडल पेपर या पुराने पेपर करें हल
घर बैठे अपनी परीक्षा तैयारी को स्वयं जांच करने के लिए विद्यार्थी पुराने प्रश्न-पत्र या मॉडल पेपर लें। ये पेपर ऑनलाइन और मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं। इसके बाद विद्यार्थी टाइमर लगाकर ईमानदारी से इन्हें हल करें। प्रश्न पत्र हल करने के बाद पहले विद्यार्थी स्वयं इसकी जांच करें, इसके बाद अपने स्कूल शिक्षक की मदद से उसकी जांच करवाएं। जांच के बाद विद्यार्थी अपनी गलतियां चिह्नित कर उस पर काम करें।
लेटर और स्टोरी फॉर्मेट का रखें खास ध्यान
लेटर राइटिंग और स्टोरी राइटिंग पार्ट के लिए इनका फॉर्मेट अच्छे से समझ लें। जिससे किसी भी विषय पर अगर लेटर या स्टोरी लिखनी पड़े तो आपको कठिनाई ना हों। स्टोरी लिखते समय उसका विषय और शिक्षा लिखना न भूलें। इसके साथ ही परीक्षा से पहले हर चैप्टर के लेखक और कविताओं व उनके कवि का नाम जरूर याद कर लें। पेपर लिखते समय ज्यादा लिखने से बचें। इसके साथ ही चैप्टर पढ़ते समय भी मुख्य बिंदुओं को अंडरलाइन कर लें, जिससे आपको परीक्षा से पहले रिवाइज करते समय मुश्किल नहीं होगी।