फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब पंजाब राजभवन नहीं, लोकभवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने घोषणा की कि अब से पंजाब राजभवन को पंजाब लोकभवन कहा जाएगा। यह परिवर्तन एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में किया गया जिसमें उत्तराखंड, झारखंड, असम और नागालैंड के स्थापना दिवस भी मनाए गए। राज्यपाल ने कहा कि यह नामकरण लोकतांत्रिक भावना और जनता की भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक भूमिका और देश के एकीकरण की याद दिलाई। कार्यक्रम में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा और डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि यह पहल 31 अक्टूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई थी और यह भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और भौगोलिक विविधताओं को पहचानते हुए विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान देगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें