फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, अब साधारण बसों में यात्रा के लिए भी ऑनलाइन टिकट

Thu, 11 Feb 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा परिवहन की 450 साधारण बसों में अगले माह से वेब आधारित ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा आरंभ कर दी जाएगी। अभी केवल वॉल्वो बसों में ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा लागू है।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न रूटों पर चलने वाली साधारण बसों में यात्री अपनी यात्रा की तिथि से 10 दिन पहले तक टिकट की बुकिंग करवा सकेंगे।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की इस सेवा का लाभ परिवहन विभाग की वेबसाइट www.hartrans.gov.in पर प्राप्त किया जा सकेगा। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा आरंभ होने से यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।

इस योजना के पहले चरण में विभाग ने विभिन्न रूटों का व्यापक अध्ययन करने के बाद ऐसे 450 रूट चुने हैं। इन रूटों पर यात्रा करने से पहले यात्रियों को बस अड्डा परिसरों में टिकट काउंटर की लंबी लाईनों में लगकर टिकट लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


ऐसे रूट पर यात्रियों को बस चलने के निर्धारित समय से काफी पहले बस अड्डे आना पड़ता है। इससे उनका काफी समय बर्बाद होता है। पंवार ने कहा कि इस सेवा के आरंभ होने के बाद यात्रियों को बसों के रूट और बसों की समयसारिणी की भी ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


हरियाणा परिवहन आमजन के यातायात का प्रमुख साधन है, इसलिए वर्तमान सरकार ने अपने गठन के बाद से ही परिवहन विभाग में सुधार के अनेक उठाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें