फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगी शहर की सड़कें

Mon, 15 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली रात के समय में शहर की सड़कें अब जल्द जगमगा उठेंगी। नगर निगम की ओर से नई स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला लिया गया है। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को निगम की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जा रहा है। मीटिंग में करीब ढाई करोड़ के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। निगम की ओर से सड़कों और पार्कों में काफी समय से खराब पड़ी लाइट्स को भी बदला जाएगा।

अपग्रेड होंगी स्ट्रीट लाइटें
फेज-1 की सभी स्ट्रीट लाइटों को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक लाइट लगाई जाएंगी ताकि बिजली की बचत हो सके। इस पर 15.18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-66 से 69 तक की खराब पड़ी सभी लाइटों को बदला जाएगा। इस पर सालाना 48 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


गर्मियों में रात के समय अधिकतर  लोग पार्कों में सैर करने आते हैं। लेकिन, कई जगहों पर लाइट न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए उक्त सेक्टरों में  15.71 लाख से लाइटों को मेंटेन किया जाएगा।

पार्किंग के लिए देनी पड़ सकती है अंडरटेकिंग
शहर में गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक एक घर में दो गाड़ियां हैं। पार्किंग न होने के कारण लोग सड़कों पर ही गाड़ियां पार्क करते हैं। इस संबंध में निगम की ओर से प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को नई गाड़ी लेने पर उसकी पार्किंग की जगह सुनिश्चित कर निगम को जानकारी देनी होगी।

वहीं, दूसरी ओर पार्षदों ने इस प्रस्ताव पर विरोध जताया है। बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा का कहना है कि यह प्रस्ताव लोगों के हित में नहीं है। शहर में बड़ा इंडस्ट्री हब है। अधिकतर लोग बाहर के हैं, जो किराए पर रहते हैं। लोगों को अगर अंडरटेकिंग देने पड़ेगी तो वह अपनी जरूरत के मुताबिक गाड़ी नहीं खरीद सकेंगे। इससे लोगों को ही परेशानी होगी।

1.80 करोड़ से निगम खरीदेगा ट्री ट्रीमिंग मशीन
शहर में पुराने और ऊंचे पेड़ों की छंटाई के लिए नई ट्री ट्रीमिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव मीटिंग में निगम की ओर से लाया जा रहा है। शहर में कई पेड़ ऐसे हैं जो काफी पुराने हो चुके हैं। इनकी शाखाएं टूट कर सड़कों पर गिरती रहती हैं। इस कारण दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। पेड़ों के टूटने से कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं। इसके हल के लिए निगम नई ट्री ट्रीमिंग मशीन खरीदेगा, इसकी कीमत करीब 1.80 करोड़ है।

पेड पार्किंग को लेकर मेयर को घेरेंगे अकाली-भाजपा पार्षद
मंगलवार को निगम की होने वाली मीटिंग में पेड पार्किंग को लेकर अकाली-भाजपा पार्षदों ने कमर कस ली है। मीटिंग में पेड पार्किंग का ठेका एक साल के लिए और बढ़ाए जाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। पेड पार्किंग के खिलाफ अकाली दल और भाजपा पार्षद विरोध में हैं, इसलिए प्रस्ताव को रद्द करने के लिए अकाली-भाजपा पार्षदों ने मेयर को घेरने की तैयार कर ली है।

पार्षदों का कहना है कि इस प्रस्ताव को किसी भी कीमत पर पास नहीं होने दिया जाएगा और रद्द करवाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कई आजाद और कांग्रेस गुट के पार्षद भी पेड पार्किंग के प्रस्ताव को रद्द करने के लिए एकजुट हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें