फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पेरिस में नीलाम होने जा रहा चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 15 दिन के भीतर ही शहर के हेरिटेज फर्नीचर की दूसरी बार नीलामी होने जा रही है। इससे पहले 10 जनवरी को लक्जमबर्ग में चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हुई थी और अब 25 जनवरी को पेरिस में शहर के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी होने जा रही है। इसको लेकर शहर के हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर शिकायत दी है और नीलामी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

अजय जग्गा ने बताया कि 25 जनवरी को होने वाली नीलामी में 13 हेरिटेज फर्नीचर रखे जा रहे हैं, जिनकी कीमत 2.25 करोड़ से 3.14 करोड़ रुपये के बीच है। जग्गा ने विदेश मंत्री और फ्रांस में भारतीय दूतावास को भेजे शिकायत में बताया कि उन्होंने पहले ही इस नीलामी की जानकारी दी है, ताकि इसे रोका जा सके। उन्होंने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है।
इन हेरिटेज फर्नीचरों की होगी नीलामी
पेरिस में होने वाली नीलामी में पंजाब यूनिवर्सिटी और यूटी सचिवालय के 13 हेरिटेज फर्नीचर शामिल हैं। इनमें आर्मचेयर्स, सोफा मॉडल, कॉफी टेबल, डेस्क विद स्टोरेज, फाइल रैक, ऑफिस चेयर्स, पंजाब युनिवर्सिटी का लाइब्रेरी टेबल, वर्किंग टेबल टीक और टेबल टीक आदि शामिल हैं। इससे पहले लंदन में हुई नीलामी में भारतीय हाई कमीशन और पुलिस ने दखल भी दिया था, लेकिन बावजूद इसके उस नीलामी को भी रोका नहीं जा सका था। उस नीलामी में चंडीगढ़ असेंबली के लिए ली काबूर्जिए और पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किया गया कमेटी टेबल सबसे महंगा करीब 71.57 लाख रुपये में बिका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें