चंडीगढ़। आयुष्मान भव के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल सेक्टर- 45 में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। इस मेले में पेंशनर लाभ उठा सकते हैं। इसका उद्घाटन जीएमएसएच- 16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने किया। उन्हाेंने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। सिविल अस्पताल-45 में 5 अक्तूबर और 19 अक्तूबर को और सिविल अस्पताल-22 में 26 सितंबर और 12 अक्तूबर व 26 को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन होगा।
मेले में जीएमसीएच-32 और सिविल अस्पताल- 45 के डॉक्टरों ने लगभग एक हजार मरीजों को परामर्श दिया। इस शिविर में 25 आयुष्मान कार्ड और 75 हेल्थ आईडी बनाए गए। इस अवसर पर एसडीएम साउथ नवीन, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह, उप मेयर कंवलजीत सिंह राणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सीएच 45 डॉ. नवनीत कंवर, डॉ. एनके गोयल और सामुदायिक चिकित्सा जीएमसीएच-32 से डॉ. सोनिया अरोड़ा भी मौजूद रहीं।