फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यमुना नदी पर तीन पुल बनवा सकेगा हरियाणा, योगी-खट्टर में सहमति

Sun, 15 Dec 2019 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
योगी और खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना नदी पर हरियाणा तीन पुलों का निर्माण करवाएगा और साथ लगते उतर प्रदेश को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस संदर्भ में शनिवार शाम को लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ केसाथ बैठक हुई जिसमें इन पुलों के निर्माण पर सहमति जताई गई। 

विज्ञापन


बैठक में इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि पलवल के हसनपुर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को उत्तर प्रदेश से जुड़ने वाले पुल को दोनों राज्य अपने-अपने हिस्से का निर्माण स्वयं करवाएंगे न कि 50-50 के अनुपात में।

बैठक में हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सीमा के मामले में 14 फरवरी 1975 को दिए गए दीक्षित अवार्ड के अंतर्गत जो बुर्जियां मौके से गायब हैं उनकी पुन: स्थापना के लिए निर्णय लिया गया कि यह कार्य सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से 31 मार्च तक पूरा करवाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


इस कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि के खर्च होने का अनुमान है तथा दोनों राज्य 50:50 के अनुपात में यह राशि वहन करेंगे। बैठक में पानीपत जिले में बिलासपुर को खोजकीपुर को जोड़ने वाले उच्चस्तरीय पुल तथा सड़क के निर्माण के लिए 70 मीटर भूमि उत्तर प्रदेश सरकार 01 माह के अंदर अधिग्रहण कर इसका निर्माण कराएगी। 

इसी प्रकार फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा वाया जसना-मंझवाली अट्टा गुजरांन के बीच यमुना नदी पर पुल के निर्माण पर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने सहमति जताई और इसी महीने भूमि अधिग्रहण कर दी जाएगी, जिसकी कीमत 104 करोड़ रुपये होगी। 

यमुना नगर-रादोर (राज्यमार्ग-06) सड़क से नुकूर-सहारनपुर (एमडीआर-1472) सड़क पर यमुना नदी पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण के लिए भी उत्तर प्रदेश ने अपने स्तर पर करने का आश्वासन दिया। 

इसके लिए उत्तर प्रदेश 04 कनाल जमीन का अधिग्रहण करेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि पलवल के हसनपुर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को उत्तर प्रदेश से जुड़ने वाले पुल का निर्माण अपने-अपने हिस्से में पड़ने वाले भाग को अपने स्तर पर बनाएंगे न कि 50-50 के अनुपात में।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें