फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब घर के पास कराएं कान की जांच, मोबाइल वैन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी मिशन की रविवार को 8वीं वर्षगांठ है। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी ने शनिवार को बुजुर्ग नागरिकों के लिए श्रवण जांच के लिए मोबाइल वैन शुरू की। मेयर अनूप गुप्ता ने वैन का शुभारंभ किया। बताया गया कि यह वैन शहर के अलग-अलग इलाकों में जाएगी और बुजुर्गों व जरूरतमंदों के घर के पास ही उनके कान की जांच करेगी।वैन के शुभारंभ के मौके पर नगर निगम की आयुक्त-सह-चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ आनिंदिता मित्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की चेयरमैन व प्रबंध निदेशक भानु प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहीं। मोबाइल वैन शहर की वृद्ध आबादी की स्क्रीनिंग के लिए सभी वृद्धावस्था केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों का दौरा करेगी। बुजुर्गों में श्रवण हानि एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। श्रवण हानि सूचना के आदान-प्रदान को बाधित कर सकती है। इस प्रकार बुजुर्गों की रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ सकता है, जिससे अकेलापन, अलगाव, निर्भरता और हताशा के साथ-साथ बुजुर्गों में संचार विकार भी हो सकते हैं। यह एक बढ़ती हुई समस्या है जो जीवन की गुणवत्ता को कम करने का एक कारक रही है। बताया गया कि मोबाइल वैन को योग्य डॉक्टरों की एक टीम की ओर से संचालित किया जाएगा और यह ध्वनि-उपचारित बूथ, ओटोस्कोप, टाइम्पेनोमीटर (कम्प्यूटरीकृत), ईयरफोन के साथ ऑडियोमीटर (कम्प्यूटरीकृत), ओटोकॉस्टिक एमिशन एनेलाइजर (कम्प्यूटरीकृत) के अलावा अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें