इंटरनेशनल एयरर्पोट से मई से 21 फ्लाइटों का संचालन होगा। दरअसल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मई माह से दो नई फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा इसलिए इस फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया गया। नया शेड्यूल 2 मई से 10 अक्तूबर के लिए लागू होगा।
दो विमानन कंपनियों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मई से नई फ्लाइट संचालन के लिए आवेदन किया था। इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से उन्हें स्वीकृति दे दी गई है। वहीं पहले वाच आवर जहां 5.25 बजे तक उड़ान भरती थी इसे अब बढ़ाकर 7.30 बजे तक कर दिया गया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी केसीईओ सुनील दत्त ने बताया कि यहां दो फ्लाइट मई से चलाई जाएंगी। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एयर विस्तारा का नया काउंटर बनाया जाएगा। यह अपनी फ्लाइट दो मई से चलाएगा। यह फ्लाइट यहां दिल्ली के लिए 3.20 बजे रवाना होगी। वहीं 11 मई से स्पइस जेट की फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। वह शाम को 7.20 बजे रवाना होगी।
सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ ने बताया कि जयपुर, जम्मू और अन्य राज्यों के लिए फ्लाइट संचालन को लेकर विमानन कंपनियों से मीटिंग की गई है। एयरपोर्ट का वाच आवर बढ़ाया जाएगा जिसके बाद अतिरिक्त फ्लाइट का संचालन किया जा सके।