शहरवासी आज से घर पर बैठकर ही अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करवा पाएंगे। सोमवार को सलाहकार विजय देव सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में ऑनलाइन सुविधा को लांच करेंगे।
फिर ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से हाउस टैक्स जमा हो पाएगा। मालूम हो कि 12 अगस्त से शहरवासियों से हाउस टैक्स वसूला जा रहा है। दो माह तक हाउस टैक्स जमा करवाने वालों को 40 प्रतिशत छूट की सुविधा मिल रही है।
सोमवार को ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के साथ ही प्रशासन चंडीगढ़ स्मार्ट एप पर भी हाउस टैक्स जमा करवाने की सुविधा भी दे सकता है। नगर निगम कमिश्नर भावना गर्ग का कहना है कि सोमवार दोपहर बाद 3 बजे सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा।