फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर: चंडीगढ़ में महंगी हुई बिजली, ग्राहकों को झटका

Sat, 30 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बिजली के दर - फोटो : LOGO
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही प्रशासन ने शहरवासियों को बिजली का झटका दे दिया है। बिजली के रेट सीधे 17.78 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं। अब आपके बिल 25 से  एक रुपये चालीस पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ कर आएंगे। बढ़ी दरें 1 अप्रैल 2016 से ही लागू मानी जाएंगी। यानी अगला बिल ही बढ़कर आएगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने 29 फरवरी को रेट बढ़ाने की पटीशन ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के सामने फाइल की थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर 18 मार्च को चंडीगढ़ में सुनवाई की गई थी। इसमें भी लोगों ने रेट नहीं बढ़ाने की अपील जेईआरसी चेयरमैन से की। लेकिन इस बार जेईआरसी ने 17.78 प्रतिशत तक रेट बढ़ाने की इजाजत विभाग को दे दी।

हालांकि प्रशासन ने 15 से 32 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। पिछले तीन सालों से बिजली के रेट नहीं बढ़ाए गए थे। घाटे के कारण बिजली विभाग हर साल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव जेईआरसी को भेजता रहा है।
विज्ञापन


विभाग 1127 करोड़ के घाटे में
विभाग अभी तक 1127 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहा था। बढ़े रेट से प्रशासन को वर्ष 2016-17 में 78 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे। इसके बाद भी इस साल 255 करोड़ रुपये का घाटा होगा। घाटे को पाटने केलिए विभाग रेट बढ़ाने की अपील करता रहा है। लेकिन जेईआरसी रेट न बढ़ा कर तीन साल से उपभोक्ता केपक्ष में फैसला देता रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से इस तरह से बढ़े बिजली के रेट

बिजली रेट बढ़े
बलजिंद्र सिंह बिट्टू, चेयरमैन, फासवेक ने बताया कि प्रशासन को बिजली के रेट नहीं बढ़ाने चाहिए थे। रेट बढ़ाने की बजाए डिफाल्टरों से वसूली होनी चाहिए। प्रशासन अपना घाटा उपभोक्ताओं से ही पूरा करना चाहता है। जबकि वह पहले ही अपना बिल इमानदारी से भर रहे हैं। रेट बढ़ाने की बजाए कोई और रास्ता अपनाना चाहिए था।

इस तरह से बढ़े बिजली के रेट।
कंज्यूमर केटेगरी--------------कंजंप्शन रेंज----------------बढी दरें---------पिछली दरें
डोमेस्टिक सप्लाई-------------0-150 केडब्ल्यूएच-----------2.55---------2.30
                                       151-400 केडब्ल्यूएच--------4.80---------4.20
                                        400 केडब्ल्यूएच से अधिक-----5.00---------4.40
कॉमर्शियल सप्लाई------------0-150 केडब्ल्यूएच-----------5.00---------4.30
                                       151-400 केडब्ल्यूएच--------5.20---------4.50
                                         400 केडब्ल्यूएच से अधिक----5.45---------4.70
लार्ज इंडस्ट्रियल सप्लाई--------ऑल यूनिट्स----------------5.65---------4.70
मीडियम इंडस्ट्रियल सप्लाई------ऑल यूनिट्स---------------5.35---------4.50
स्माल इंडस्ट्रियल सप्लाई------ऑल यूनिट्स-----------------5.30---------4.40
एग्रीकल्चरल पंपिंग सप्लाई-----ऑल यूनिट्स----------------2.90---------2.30
पब्लिक लाइटिंग    -------------ऑल यूनिट्स----------------5.35---------4.30
बल्क सप्लाई----------------ऑल यूनिट्स----------------5.55---------4.50
अस्थाई सप्लाई--------------ऑल यूनिट्स----------------8.10---------6.70
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें