फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब नहीं भीगेगी फसल, लालड़ू अनाज मंडी में 69.24 लाख से बनेगा शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। ये विचार पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट और हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लालड़ू अनाज मंडी में 69.24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्टील कवर शेड का शिलान्यास करने के बाद व्यक्त किए।
विज्ञापन

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि अनाज मंडी में शेडों की कमी के कारण किसानों और आढ़तियों को फसल सीजन के दौरान भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। यहां शेड की कमी से फसलें बारिश में भीग जाती थीं और गर्मी के मौसम में किसानों को मंडी में धूप में बैठने को मजबूर होते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडी में शेड का निर्माण कराया जा रहा है। 70 फीट चौड़े और 160 फीट लंबे शेड के निर्माण के बाद मंडी में फसल बेचने आने वाले किसानों और आढ़तियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 72.50 लाख रुपये की लागत से तसिंबली, जड़ौत, टिवाना, समगौली और अमलाला मंडी में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
एक अक्तूबर से जहां धान की खरीदारी होगी शुरू

रंधावा ने कहा कि धान की फसल लगभग पककर तैयार है। एक अक्तूबर से जहां धान की खरीदारी शुरू कर दी जाएगी। मार्केट समिति को जल्द धान खरीद की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मंडियों में किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु गुप्ता, लालड़ू के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, बलजीत शर्मा, गुरप्रीत विरक, लालड़ू परिषद के प्रधान सतीश राणा समेत कार्यकर्ता व आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें