चंडीगढ़। पीजीआई जॉइंट एक्शन कमेटी ने वीरवार को हुई बैठक में 23 दिसंबर को स्थगित की गई 24 घंटे की सामूहिक हड़ताल को अब 30 दिसंबर को करने का निर्णय लिया है। कमेटी ने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को पीजीआई प्रशासन के साथ-साथ अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। जॉइंट एक्शन कमेटी के चेयरमेन अश्वनी कुमार मुंजाल ने बताया कि हड़ताल का फैसला कर्मचारियों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए लिया गया है और मांगें पूरी न होने पर आगे भी आंदोलन तेज किया जा सकता है।