फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी टैक्स बकायेदारों को भेजा जाएगा नोटिस

Tue, 18 Feb 2014 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी टैक्स जमा कराने में ढिलाई बरतने वालों को नगर निगम की ओर से जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


15 फरवरी तक टैक्स जमा कराने वालों को बकाया टैक्स पर 30 फीसदी की छूट दी गई, लेकिन अब भी हजारों प्रापर्टी मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने टैक्स नहीं जमा कराया है।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही बकायेदारों की सूची बनाकर उन्हें नोटिस दिए जाएंगे। अब उन्हें रियायत का भी फायदा नहीं मिलेगा और सरचार्ज भी चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रापर्टी टैक्स का बकाया चुकाने के लिए सरकार की ओर से 30 फीसदी की छूट दी गई थी। लोगों की सुविधा के लिए तीन बार अंतिम तारीख भी बढ़ाई गई।

इसके बावजूद करीब 40 फीसदी प्रापर्टी मालिकों ने अब तक टैक्स का भुगतान नहीं किया। नगर निगम के गठन के बाद से टैक्स बकाया पर छूट के बावजूद रकम नहीं चुकाने वालों पर अब नगर निगम की ओर से सख्ती बरती जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें