फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का दुरुपयोग करने पर 86 को नोटिस, 8 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने वीरवार से पानी का दुरुपयोग करने वालों का चालान शुरू कर दिया। पहले दिन निगम ने 86 लोगों को नोटिस जारी किया। वहीं आठ लोगों के चालान किए। इसके साथ ही चार लोगों का सामान भी जब्त किया। जून तक निगम लगातार यह अभियान चलाएगा। जुर्माना न जमा करने वालों का शुल्क पानी के बिलों में जुड़कर आएगा।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर व पब्लिक हेल्थ विभाग के एसई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चालान कटने वाले लोगों में 2 गाड़ी धोने, 3 बगीचे में पानी देने वाले और 3 बरामदा धोने वाले शामिल हैं। गर्मियों में हर साल पानी की किल्लत होती है। ऐसे में निगम लोगों से गाड़ी न धोने, पीने के पानी से बगीचे में पानी न डालने और बरामदे न धोने की अपील करता है। इसके अलावा पानी की टंकी, वाटर कूलर के ओवरफ्लो होने पर भी जुर्माना देना होगा। इस पर निगम 2 हजार रुपये का जुर्माना देना होता है। इसके लिए निगम ने 18 एसडीई व 36 जेई की टीम बनाई है। जिसकी 3 अधिकारी देखरेख करेंगे। निगम की टीम सुबह साढ़े पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे तक चालान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें