फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ केयर वर्कर के पंजीकरण में लापरवाही पर 7 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की तरफ से किए जाने वाले निशुल्क टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, इसे लेकर शहर के निजी अस्पताल अनदेखी कर रहे हैं। कई बार निर्देशित करने के बावजूद निजी अस्पताल अपने यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेज रहे हैं। इस देखते हुए स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बुधवार को शहर के 7 अस्पतालों को नोटिस जारी कर दो दिन में पूरी डिटेल मांगी है। डॉ. कंग ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों का आंकड़ा सबसे पहले पंजीकृत होना है। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत वर्करों की डिटेल काफी पहले भेज दी है, लेकिन निजी अस्पताल लापरवाही कर रहे हैं। इस कारण पंजीकरण की प्रक्रिया धीमी चल रही है। उन्होंने बताया कि चाहे सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी हों या निजी अस्पताल के उन्हें सबसे पहले टीका लगाया जाएगा क्योंकि वे मरीजों के सीधे संपर्क में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें