फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना का इस्तेमाल न करना बड़ी भूल : एवीएम अर्जुन सुब्रमण्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ष 1965 और अन्य युद्धों के पूर्व सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान के अति आत्मविश्वास के मिथक को तोड़ना भारत के लिए सबसे बड़ी सीख और भविष्य के लिए रणनीतिक सबक भी है। मिलिट्री लिट्रेचर फेस्टिवल के दौरान पैनल चर्चा में लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) जेएस चीमा, मेजर जनरल बीएस ग्रेवाल, एयर वाइस मार्शल अर्जुन सुब्रह्मण्यम और ब्रिगेडियर सतिंदर सिंह के बीच चर्चा में यह बात निकलकर सामने आई। प्रसिद्ध सैन्य इतिहासविद एवीएम अर्जुन सुब्रमण्यम ने कहा कि 1965 के 22-दिवसीय युद्ध में भारतीय नौसेना को भाग लेने की अनुमति न देना युद्ध की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि यह भी एक तथ्य है कि उस समय भारत संयुक्त अभियानों के प्रति कम जानकार था। भारतीय वायु सेना जोकि 1962 के युद्ध में शामिल नहीं थी, कार्रवाई के लिए उत्सुक थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें