इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का ऑफिस बना दिया गया है। लेकिन इसे कस्टम विभाग के अधिकारियों को अलॉट नहीं किया गया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे कि 21 अप्रैल तक कस्टम विभाग के ऑफिस को अलॉट किया जाए।
ताकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू की जा सकें। लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। अधिकारियों के बीच अभी तक इस पर सहमति नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यही क्लीयर नहीं हुआ है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स कब शुरू होंगी। इसी कारण कस्टम ऑफिस अलॉट नहीं किया है।
18 अप्रैल को इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कस्टम विभाग के अधिकारियों केे बीच मीटिंग हुई थी। कस्टम विभाग ने पूछा था कि कौन सी विमानन कंपनी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर रही है। इसका शेड्यूल क्या होगा। इसका जवाब इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी नहीं दे पाई।
कुछ तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने समय मांगा है। इस तरह की स्थिति में अभी कस्टम सेवाएं यहां से नहीं शुरू हो पाएंगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि जल्द ही हम कमियां को दूर कर कस्टम विभाग को ऑफिस हैंड ओवर करेंगे।