फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल को शोध समय में न जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना काल को हुए लगभग डेढ़ साल हो गया है। इस दौरान शोध कार्य प्रभावित हुआ। इस समय को शोध के समय में न जोड़ने की मांग पर शुक्रवार को शोधार्थियों ने प्रशासनिक ब्लॉक का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि उनकी मांग को तुरंत प्रभाव से पूरी की जाए। पुस्तकालय खोलने से लेकर प्रयोगशालाएं खोलने की मांग भी शोधार्थियों ने रखी। वहीं, पीयू प्रशासन ने कह दिया है कि नौ जून तक शिक्षण विभाग व प्रयोगशालाएं बंद रहेंगी। उसके बाद निर्णय होगा। इससे छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शोध हो रहा है प्रभावित
तीन दिन से शोधार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पीयू उनकी बात नहीं सुन रही है। शोधार्थियों का कहना है कि वह छात्रावास में शोध के लिए रुके हुए हैं, लेकिन पुस्तकालय न खुलने के कारण उनका कार्य प्रभावित हो रहा है। शोधार्थी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लगे हैं जो कि नहीं हो पा रही है। किताबें पढ़ने के लिए छात्र रुके हैं, लेकिन पीयू उन्हें पढ़ने नहीं दे रही है। इसके अलावा प्रयोगशालाएं शोध के लिए जरूरी हैं। सभी अभ्यास उन्हीं में होते हैं। लगातार समय निकल रहा है जबकि शोध का कार्य समयबद्ध होता है। समय पर पूरा करना होता है। विद्यार्थियों का कहना है कि कोरोना काल लगभग डेढ़ साल का रहा है। इस समय को शून्य सत्र घोषित किया जाए।
वीसी ऑफिस घेरने जा रहे थे छात्र, अधिकारियों ने दिया मांग पूरी करने का भरोसा
प्रशासनिक ब्लॉक पर प्रदर्शन करने के दौरान छात्र वीसी ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। इसके बाद छात्र वापस प्रशासनिक ब्लॉक आ गए और धरना शुरू किया। छात्रों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है, धरना-प्रदर्शन होते रहेगा।
विज्ञापन

शोधार्थी बोले- मांगें मानी जाएं वरना दूसरा रास्ता अपनाएंगे
शोधार्थियों ने शुक्रवार को प्रशासनिक ब्लॉक को घेरा और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनकी मांग जल्द मानी जाए अन्यथा शोधार्थी दूसरा रास्ता अपनाएंगे। छात्रों का कहना है कि उनकी बात सुनने कोई नहीं पहुंचे। पहले दिन अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन अब तक उस पर निर्णय नहीं हो पाया। इससे उनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। अब छात्र वीसी आवास घेरने की तैयारी कर रहे हैं।
छात्रावास में प्रवेश न मिलने वाले छात्र सुखदेव भी धरने पर बैठे
वहीं दूसरी ओर छात्रावास में छात्र सुखदेव को प्रवेश नहीं दिया गया है। वह भी दूसरे दिन छात्रों के साथ धरने पर बैठे। वार्डन आवास के सामने भी धरना दिया। सुखदेव ने वीडियो बनाया है और कहा कि उसको कुछ होगा तो उसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। प्रशासनिक ब्लॉक पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की एक मांग यह भी है कि शोधार्थी जो भी आएं, उन्हें छात्रावास में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें