फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 0001 नहीं, 0003 बना सबसे महंगा फैंसी नंबर, 683 नंबरों से आरएलए ने कमाए 4.13 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) की नई सीरीज़ सीएच01-डीई के फैंसी और चॉइस वाहन नंबरों की ई-नीलामी में इस बार 0003 नंबर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आमतौर पर सबसे अधिक बोली 0001 नंबर के लिए लगती है लेकिन इस बार सीएच01-डीई-0003 नंबर 37 लाख 63 हजार रुपये में बिककर सबसे महंगा नंबर बन गया। वहीं सीएच01-डीई-0001 नंबर 23 लाख 55 हजार रुपये में नीलाम हुआ।
विज्ञापन

आरएलए के अधिकारियों के अनुसार नई सीरीज़ सीएच01-डीई के 0001 से 9999 तक के नंबरों और पिछली सीरीज़ के बचे फैंसी नंबरों की ई-नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान कुल 683 पंजीकरण नंबरों की बोली लगी जिससे प्रशासन को 4 करोड़ 13 लाख 71 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। ई-नीलामी में एकल अंक वाले नंबरों के लिए खरीदारों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। केवल शीर्ष 10 फैंसी नंबरों की बिक्री से ही प्रशासन को 1.34 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला।
विज्ञापन

सीएच01डीई0003 37,63,000

सीएच01डीई0001 23,55,000
सीएच01डीई0009 12,30,000
सीएच01डीई0002 10,22,000
सीएच01डीई0005 9,86,000
सीएच01डीई0007 9,48,000
सीएच01डीई0077 8,54,000
सीएच01डीई0008 8,14,000
सीएच01डीई0010 7,92,000
सीएच 01डीई0004 6,69,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें