फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा में अब नॉन एचसीएस कैडर के अधिकारी भी बन सकेंगे IAS, सरकार ने वापस लिया फैसला

Sat, 06 May 2023 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार ने कहा था कि अब डिप्टी कलेक्टर के समान राजपत्रित अधिकारी ही आईएएस के पद पर पदोन्नत हो सकेगा। इसका नॉन एचसीएस अधिकारियों ने विरोध किया था और पहले वाले नियम रखने की मांग की थी। अधिकारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया है।
विज्ञापन
आईएएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एक बार फिर से नॉन एचसीएस कैडर के अधिकारी भी आईएएस पद पर पदोन्नत हो सकेंगे। हरियाणा सरकार ने इस संबंध में पिछले माह लिया गया फैसला वापस ले लिया है। हरियाणा सरकार ने इस संबंध में दोबारा से आदेश जारी किया है। बता दें कि पिछले माह सरकार ने पशुपालन, शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विभागों के राजपत्रित अधिकारियों को बड़ा झटका देते हुए उनको आईएएस पदोन्नति से बाहर कर दिया था। ऐसे में नॉन एचसीएस कैडर के राजपत्रित अधिकारी का आईएएस पद पर पदोन्नति का रास्ता बंद हो गया था। 

विज्ञापन


सरकार ने कहा था कि अब डिप्टी कलेक्टर के समान राजपत्रित अधिकारी ही आईएएस के पद पर पदोन्नत हो सकेगा। इसका नॉन एचसीएस अधिकारियों ने विरोध किया था और पहले वाले नियम रखने की मांग की थी। अधिकारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया है। एसोसिएशन आफ वेटरनरी सर्जन के राज्य महासचिव डॉ. विकास जागलान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।

ग्रुप सी की 32 हजार पदों के लिए 3.25 लाख ने किया आवेदन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी की 32 हजार पदों को लेकर निकाली गई भर्ती के लिए सीईटी पास 3.25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभी भी 32 हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए क्योंकि सीईटी पास कुल अभ्यर्थियों की संख्या 3.57 लाख है। शेष अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका देने के लिए आयोग की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाई जाएगी और गलतियां ठीक करने के लिए भी मौका दिया जाएगा। एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि शनिवार को इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें