फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दस बड़ी परियोजनाओं की निगरानी को नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार सड़क एवं परिवहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बिजली निगम और रेल मंत्रालय की कुल दस परियोजनाओं की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करेगी। ये परियोजनाएं 16,141 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होंगी। प्रगति पहल के तहत परियोजना निगरानी समूह की बैठक में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने यह जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी करने और प्रशासनिक सचिवों को उनकी वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरुग्राम में चल रहे कार्यों मानेसर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे पर एचवीपीएन की 220 केवी एचटी लाइन का स्थानांतरण, गांव खेड़की माजरा के पास राइट-ऑफ-वे का विस्तार और गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी रोड़ के सुदृढ़ीकरण की प्रगति की समीक्षा की। गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि एनएच-48 के गुरुग्राम-कोटपुतली-जयपुर खंड के साथ मानेसर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड पर काम शीघ्र ही शुरू होगा। वहीं, महेंद्रगढ़ की डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिले में 765 केवी डीसी/सी खेतड़ी-नरेला लाइन के निर्माण में आरओडब्ल्यू की समस्या का समाधान इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें