फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के आप में आने की कोई चर्चा नहीं : अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आम आदमी पार्टी में आने की चर्चाओं को आप के प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सिरे से खारिज कर दिया है। अरोड़ा ने कहा, कैप्टन ने खुद अपनी निराशा और मौजूदा स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन के साथ हमदर्दी रखते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा बिना किसी झिझक के अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। भाजपा में उनकी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन ने अपने हालिया बयानों में जो कहना था, वह स्पष्ट तौर पर कहा है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या आप कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे सकती है, तो अरोड़ा ने इससे साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कैप्टन को शामिल करने को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। अरोड़ा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि ईडी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें