चंडीगढ़। अनलॉक-2.0 के निर्देशानुसार पीयू ने 31 जुलाई तक सभी शिक्षण कार्य सस्पेंड कर दिए हैं। शिक्षक अपने घर से कार्य कर सकते हैं। विभागों में भी वे आ सकते हैं यदि उनकी जरूरत महसूस की जा रही हो। इसके अलावा एक-तिहाई कर्मचारियों से कार्य लिया जाता रहेगा। साथ ही कोविड सुरक्षा के मानकों का सभी लोग पालन करते रहेंगे। बिना अनुमति के कैंपस कोई व्यक्ति नहीं छोड़ेगा। इसके लिए अनुमति लेनी होगी।