सिटी ब्यूटीफुल में एटीएम की सिक्योरिटी ताक पर है। जिन एटीएम में गार्ड हैं वह सुरक्षा डंडे के जोर पर कर रहे हैं और जिनमें गार्ड नहीं हैं वह भगवान भरोसे चल रहे हैं।
कई सरकारी बैंकों का हाल है कि एटीएम की सुरक्षा ब्रेक होने के बावजूद फंड के अभाव में वह सिक्योरिटी गार्ड रखने में असमर्थता दिखा रहे हैं। चंडीगढ़ में करीब चार सौ एटीएम हैं। इनमें से दो सौ एटीएम पर ही सिक्योरिटी है।
एक सरकारी बैंक के अधिकारी के अनुसार एक एटीएम पर तीन गार्ड चाहिए, जिसके लिए कम से कम चौबीस हजार रुपये की आवश्यकता होती है। मैनेजमेंट ने हरेक एटीएम पर इसके लिए मंजूरी नहीं दी है।
सेक्टर-28, सेक्टर-22, इंडस्ट्रियल एरिया के संग ही सेक्टर-37 में भी कुछ बैंकों के एटीएम पर गार्ड नहीं मौजूद रहते हैं।
सेक्टर-35 के एक एटीएम में तैनात गार्ड ने कहा कि यदि एटीएम में कोई गड़बड़ी होने पर उसके पास निपटने के लिए सिर्फ डंडा ही है। इससे कुछ नहीं होगा।