फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत नहीं, आज 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। हालांकि इसके साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। आपको बता दें कि आठ जून को बारिश के कारण अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 23.8 दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। छह दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 38.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी रविवार को 25.5 दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि सोमवार को पारा में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और पारा 40 तक पहुंच सकता है। हालांकि विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि तपिश बढ़ने के साथ ही बारिश की भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें