चंडीगढ़वासियों के लिए अलर्ट, इस सेक्टर के पेट्रोल पंप पर अब तेल नहीं मिलेगा, तो भूलकर भी न जाएं, वरना परेशानी झेलेंगे। यूटी प्रशासन से शिकायत मिलने के बाद इंडियन ऑयल ने सेक्टर-22 स्थित पेट्रोल पंप की सप्लाई पर रोक लगा दी है। अब यह पेट्रोल बंद हो गया है।
बीते दिन एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने 8 करोड़ जीएसटी बकाया होने के चलते पेट्रोल पंप के बैंक खाते सीज कर दिए थे। कानूनी राय लेने के बाद पेट्रोल पंप को अटैच करने की तैयारी चल रही है। 8 करोड़ जीएसटी बकाए को लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट ने बीते दिन सेक्टर-22 स्थित इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की कार्रवाई की थी।
कई बार नोटिस देने के बावजूद पेट्रोल पंप मालिक ने बकाया 8 करोड़ जमा नहीं करवाया था। बताते चलें कि इस पेट्रोल पंप को पहले कोई और संचालित कर रहा था, जिसके चलते जीएसटी के तहत करीब 8 करोड़ रुपये बकाया है। इसे देखते हुए ही पेट्रोल पंप संचाल ने जानबूझ कर करार खत्म कर दिया था।