फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देश भर में बंद रहेगा ऑनलाइन बिजनेस

Mon, 15 Dec 2014 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया आईटी एसोसिएशन ने सोमवार को कंपनियों के साथ एक दिन का कारोबार बंद रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय आईटी सामान की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में लिया गया है।
विज्ञापन


कंपनियों के चंडीगढ़ स्थित डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि कई महीनों से आईटी कंपनियों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए सस्ता सामान बेचने के मुद्दे पर बातचीत चल रही थी।

लेकिन, कंपनियों ने इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया। ऑनलाइन के जरिए अभी भी सस्ता सामान बेचा जा रहा है। इससे डिस्ट्रीब्यूटर को नुकसान हो रहा है। कुछ दिन पहले भारत की सभी आईटी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों ने मीटिंग की थी। इसमें इस मुद्दे पर कड़ा आंदोलन छेड़ने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे भारत के डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी आईटी कंपनी से कोई भी सामान नहीं खरीदेंगे। उनकी शॉप पर जो सामान उपलब्ध है, सिर्फ वही बेचेंगे।

चंडीगढ़ कंप्यूटर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नरेश गर्ग (बॉबी) ने बताया कि फिलहाल एक दिन का रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि कंपनियां कोई फैसला नहीं लेतीं, तो कारोबार को अनिश्चितकाल तक बंद करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए बंद करने का लिया फैसला

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनिया बेहद कम दाम पर आईटी कंपनियों के उत्पाद बेच रही हैं। इस वजह से ग्राहक सामान डिस्ट्रीब्यूटर के स्थान पर ऑनलाइन खरीदने को प्राथमिकता देता है।

चंडीगढ़ कंप्यूटर एसोसिएशन के व्यापारियों की शिकायत है कि आईटी कंपनियां अपने उत्पाद ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों को सस्ते में बेचती हैं।

यदि सामान देना ही है, तो दोनों को एक ही रेट में सामान दिया जाए। हालांकि, कंपनियों ने इस बात को नकारा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं है, तो कंपनियों को इस पर लगाम लगानी चाहिए।

70 प्रतिशत कम हुआ बिजनेस
प्रेसिडेंट बॉबी के मुताबिक, जब से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने कारोबार शुरू किया है, तब से चंडीगढ़ कंप्यूटर मार्केट का कारोबार 70 प्रतिशत कम हो गया है। कंप्यूटर मार्केट के व्यापारियों को हर दिन घाटा हो रहा है।

चंडीगढ़ में करीब 250 दुकाने हैं। पहले उनकी हर दिन औसतन दो लाख रुपये की सेल होती थी। ऑनलाइन शॉपिंग शुरू  होने के बाद यह रोजाना सेल 50 हजार ही रह गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें