फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 48 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं, 67 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना के 67 नए मरीज मिले, वहीं बीते 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं की गई। बता दें कि मंगलवार को भी कोरोना से कोई मौत नहीं हुई थी। बीते 48 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। उधर, होम आइसोलेशन में रखे गए 30 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। बुधवार को संक्रमित मिले 67 मरीजों में पुरुषों की संख्या 44 व महिलाओं की संख्या 23 रही। बता दें कि अब तक शहर में कोरोना के कुल 19682 मरीज मिले हैं। इनमें से 18967 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 316 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को 1323 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिनमें से 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 115 की रिपोर्ट लंबित है। शहर में फिलहाल कोरोना के 399 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें