फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घण्टे में नहीं हुई कोई मौत, मिले 36 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार जहां कोरोना के 36 नए मरीज मिले, वहीं बीते 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं की गई, जो राहत भरी खबर रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 936 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिनमें 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें पुरुषों की संख्या 21 और महिलाओं की संख्या 15 है। वहीं होम आइसोलेशन में रखे गए 52 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 36 मरीजों के मिलने के बाद अब शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या 19345 हो गई है जबकि 18686 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 314 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें