अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव के हाल ही में गठित कांग्रेस की चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की कमेटी से इस्तीफा देने की चर्चा है। हालांकि इस बारे में जब कैप्टन यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नो कॉमेंट। यह हमारे पार्टी का मसला है। इसे बैठकर सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया में उनके बारे में कुछ भी लिखा जा रहा है, जो ठीक नहीं है। शनिवार को वह नई दिल्ली में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर उन्होंने कहा कि वह बाहर थे। पार्टी के सूत्रों ने दावा किया है कि कैप्टन फिलहाल गठित की गई कमेटी को लेकर खुश नहीं है। पिछले दिनों उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी कि कमेटी में संतुलन नहीं बनाया गया है। जिनका राजनीतिक आधार नहीं है, उन्हें भी कमेटी में शामिल कर लिया गया है।