फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद, जेई, एक्सईन, एसडीओ को किया फोन कोई सुनवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स के हाउस नंबर 1153 के पास गटर भरने से सीवरेज ब्लाकेज के कारण डेढ़ महीने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है। लोगोें का कहना है कि इतनी बार इस समस्या के लिए पार्षद, जेई, एसडीओ और एक्सईएन आदि अधिकारियों को फोन किया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट शशि कलवान ने बताया कि अब हालात ऐसे हैं कि एसडीओ और जेई ने फोन उठाना ही बंद कर दिया है। लगभग 40 घरों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। सारे गटर भरे हुए हैं। अधिकारियों ने एक-दो बार कर्मचारियों को सफाई के लिए भेजा था, लेकिन वह भी खानापूर्ति करके चले गए।
लोगों ने बताया कि डेढ़ महीने से फोन करके वे परेशान हो गए हैं। पानी जमा होने से कीचड़ हो रहा है। गंदे पानी की बदबू से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। अगर नगर निगम का यही हाल रहा तो चंडीगढ़ सफाई के मामले में और पीछे चला जाएगा।
विज्ञापन

बताने पर भी समस्याओं को किया जाता है नजरअंदाज
डेढ़ महीना से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का जड़ से समाधान नहीं हो पा रहा है। लापरवाही के कारण चंडीगढ़ स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ गया है, क्योंकि बताने पर भी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है।
- शशि कलवान, प्रधान आरडब्ल्यूए
किसी अधिकारी को नहीं है सुध
यह पानी ग्राउंड में जा रहा है, सारे बच्चे इसी ग्राउंड में खेलते हैं। ऐसे में बदबू से बच्चे बीमारी का शिकार हो सकते हैं। गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। परेशानी की किसी अधिकारी को सुध नहीं है।
विज्ञापन

- सुमेर सिंह, हल्लोमाजरा निवासी
------------------
नहीं थी जानकारी, जल्द होगा समाधान
मुझे समस्या की जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को ही गटर की सफाई करा दी जाएगी।
- विजय प्रेमी, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें