फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौ टीमों ने छह हजार 569 कंटेनरों को जांचा, पांच घरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वीरवार को जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुरेश भोंसले ने कालका का दौरा किया। इस अवसर पर एसएमओ डाॅ. राजीव नरवाल सहित हेल्थ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, एमपीएचडब्लयू व ब्रीडर चेकर टीम मौजूद रही। जिला मलेरिया अधिकारी ने अपनी टीम के साथ टिब्बी मोहल्ला, खेड़ा सीताराम, अप्पर मोहल्ला का दौरा किया। इस दौरान करीब 9 टीमों की सहायता से उक्त एरिया के घरों में करीब 6 हजार 569 कंटेनरों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान लारवा मिलने पर साथ के साथ उनको खाली करवाया गया। वहीं, 25 घरों को नोटिस जारी किए गए। इस मौके पर लोगों को डेंगू से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को बताया कि उन्होंने अपने कंटेनर में जो पानी स्टोर किया है। उसे रूटीन में 2-3 दिन तक प्रयोग कर लें, ऐसा करने से लारवा पैदा नहीं होगा। टीमों की ओर से डेंगू से बचने के लिए लोगों को मोटिवेट भी किया गया। उन्हें बताया गया कि पानी इकट्ठा होने से लारवा हर छोटे से छोटे बर्तन में मिल सकता है जैसे बोतल का ढक्कन, बेकार पड़े छत पर जूते, टायर, दीपावली के दिये, कोई भी टूटा डिब्बा, गमला, बेकार हुई फुटबाल, प्लास्टिक फाइबर की शीट आदि इसलिए पानी को खुले में इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन



कोट्स...



कालका पर लगातार फाेकस है, खेड़ा सीताराम, टिब्बी मोहल्ला, अप्पर मोहल्ला का विजिट कर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया। उक्त एरिया में पहले से ही टीमें कार्य कर रही हैं, पिछले सीजन में इस एरिया में सबसे ज्यादा मामले आए थे, इसलिए यहां पर ज्यादा फोकस है। लोगों को स्वच्छता को लेकर नगर परिषद के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।


-डीएमओ, डाॅ. सुरेश भोंसले








जिला मलेरिया अधिकारी ने अर्बन मलेरिया स्कीम की टीम के साथ टिब्बी मोहल्ला, अप्पर मोहल्ला, खेड़ासीताराम का दौरा किया था। इस दौरान नप की टीम भी साथ में मौजूद रही। उक्त एरिया में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले निकलते हैं। ऐसे में यह एरिया हाई रिस्क जोन में आता है। इसी के मद्देनजर का दौरा किया गया। लारवा मिलने पर कंटेनर को मौके पर ही खाली करवाया गया। चेकिंग अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.राजीव नरवाल, एसएमओ एसडीएच कालका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें