फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab : चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक केस में एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, साजिश में शामिल अभिजोत हिरासत में

Thu, 10 Apr 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एनआईए की टीम ने साजिश में शामिल गुरदासपुर के अभिजोत सिंह को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक केस में एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए की टीम ने साजिश में शामिल गुरदासपुर के अभिजोत सिंह को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ सेक्टर 10 ग्रेनेड हमला मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने विदेशी बीकेआई आतंकवादियों द्वारा रची गई पूरी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि उसने गुरदासपुर (पंजाब) के अभिजोत सिंह को हिरासत में लिया है। उसकी भूमिका मामले की जांच के दौरान सामने आई थी। अभिजोत पहले से ही एक अन्य पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में जेल में है। वह हैप्पी के सीधे संपर्क में था और साजिश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें