फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अगले साल 15 दिन खास, रात 12 बजे तक चला सकेंगे लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ष 2023 में 15 दिन खास हैं। इन दिनों में लोग रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर चला सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसकी इजाजत भी दे दी है। इस संबंध में शुक्रवार को गृह सचिव नितिन यादव ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 20 जनवरी को श्री गुरु गोबिद सिंह जी की जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, 30 मार्च को रामनवमी, 14 अप्रैल को वैशाखी, 29 जून को ईद उल जुहा, 29 जुलाई को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 7 सितंबर को जन्माष्टमी, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती, 15 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 28 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 12 नवंबर को दिवाली, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर को नए साल के मौके पर लोगों को रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें