न्यूजीलैंड की टीम (पुरुष ) टीम शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंच गई
- फोटो : अमर उजाला
पीसीए स्टेडियम मोहाली में टी- 20 वर्ल्ड कप में 22 मार्च को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाना है। इसके लिए न्यूजीलैंड की टीम (पुरुष ) टीम शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंच गई। न्यूजीलैंड की टीम का वर्ल्ड कप में अभी तक का शानदार सफर रहा है।
पहले नागपुर में टीम इंडिया को 47 रनों से और शुक्रवार को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया को आठ रनों से हराकर सेमीफाइनल की होड़ में मजबूती से अपने कदम बढ़ा लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम का रविवार को पीसीए में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक नेट अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।