फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर मनाएं लेकिन थोड़ा ध्यान से नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल

Sat, 31 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शहर में तैनात होगी स्पेशल महिला स्क्वायड - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इसी महीने सेक्टर-29 में हुए गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती है। न्यू ईयर ईव पर महिलाओं से किसी प्रकार की छेड़छाड़ या अप्रिय घटना न हो इसके लिए रात को सड़कों पर स्पेशल लेडीज स्क्वायड तैनात करेगी। यह स्पेशल स्क्वायड 31 दिसंबर की रात को पूरे शहर में घूम-घूम कर महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों की धरपकड़ करेगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी नवदीप बराड़ ने बताया कि 31 दिसंबर को महिला पुलिस थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों की एक टुकड़ी में शहर में तैनात रहेगी। इस टुकड़ी में दो महिला इंस्पेक्टर समेत करीब 45 महिला पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगी।

तीन स्पेशल पीसीआर तैनात होंगी
तीन पीसीआर जिनमें सिर्फ महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। इसमें एक पीसीआर सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू के नजदीक, दूसरी पीसीआर सेक्टर-35 स्थित होटल मेट्रो के पास और तीसरी पीसीआर सेक्टर-26 स्थित होटल प्रेसीडेंट के पास शाम 6 बजे से तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आठ जोन में बंटा शहर

चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
आठ जोन में बंटा शहर
नव वर्ष के मद्देनजर शहर को अलग-अलग आठ जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक डीएसपी को लगाया गया है। साथ ही शहर में एरिया एसएचओ समेत 25 इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। शहर में अंदरूनी सड़कों पर 32 नाके और बाहरी सड़कों पर 18 नाकों समेत कुल छोटे बड़े 106 नाके लगाएं जाएंगे। पुलिस का कहना है कि 31 दिसंबर को खासकर होटलों, डिस्को व बार के बाहर विशेष रूप से पीसीआर तैनात की जाएंगी।

सेक्टर-17 प्लाजा व अरोमा लाइट प्वाइंट पर दो डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर तैनात होंगे
हर साल सेक्टर-17 प्लाजा और अरोमा लाइट प्वाइंट पर लोगों का हुड़दंग देखने को मिलता है। इस बार विभाग ने इन जगहों पर हुड़दंग रोकने के लिए दो डीएसपी और पांच इंस्पेक्टर तैनात किए हैं। सेक्टर-17 प्लाजा में सुरक्षा का जिम्मा एक डीएसपी और तीन इंस्पेक्टर के कंधों पर होगा। वहीं अरोमा लाइट प्वाइंट पर दो इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें