फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी ठंड, नए साल का जश्न और म्यूजिकल इवनिंग

Wed, 01 Jan 2014 09:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटको और टूरिज्म डिपार्टमेंट चंडीगढ़ द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट नए साल की पूर्व संध्या पर सबका दिल जीत ले गई। यहां रुद्राक्ष बैंड की परफारमेंस हुई। जिसको एंज्वाय करने के लिए सभी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन


कड़ी ठंड के बावजूद सेक्टर-17 के प्लाजा में बैंड के लीड सिंगर संजय भट्ट ने अपने सूफियाना नंबर अलफ अल्लाह से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी लोकगीत जुगनी सुनाया।

उनका सपोर्ट करने के लिए यहां पर गिटारिस्ट अमित कुमार, की बोर्ड पर सुंदर शान, ड्रम पर विजय कुमार, तबले पर देबाशीष धर मौजूद रहे। बैंड ने इस मौके पर सुन रहा है, हरल किसी को...रेट्रो पैराडाइज पेश किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पटियाला घराने की सोलो सूफी सिंगर नीलम रेशमा ने भी बेहतरीन गायन सुनाया। उन्होंने यहां लंबी जुदाई, लाल मेरी पट्ट, होया रब नैयों लगता दिल मेरा सोणियां जैसे गीत सुनाए।
विज्ञापन


इस मौके पर नेशनल क्राफ्ट मेले के दौरान आयोजित फोटोग्राफी कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

दस हजार रुपये का पहला इनाम प्रोफेसर एमएस सेखों, पांच हजार रुपये का दूसरा इनाम योगेंद्र सिंह ने जीता।

तीसरा इनाम मन्नत सिंह ने जीता। सांत्वना पुरस्कार विजेंद्र, नवजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह को प्रदान किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें